लापरवाही से एक्टिवा चलाकर मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने एक्टिवा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.सुबह करीब 5.45 बजे नया बसेरा के सामने इंदौर हातोद रोड पर एक्टिवा नम्बर एमपी 09 ए जेड 8842 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार 19 वर्षीय अंकुश रजक को पीछे से टक्कर मार दी.

हादसे में अंकुश के दाहिने पैर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजन की शिकायत पर गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने ने एक्टिवा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों और एक्टिवा चालक की भूमिका की जांच कर रही है.

Next Post

रंगदारी-चाकूबाजी में फरार आरोपी गिरफ्तार

Sat Aug 1 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत दादामिया दरगाह में 11 जुलाई को रंगदारी और चाकूबाजी मेंं फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीआई सुभाष चंद बघेल ने बताया कि मोह. शहनवाज कुरैसी 24 वर्ष निवासी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई को दोपहर 12 बजे […]

You May Like