सीएम डॉ यादव ने झलकारी बाई, माखनलाल चतुर्वेदी और टंट्या मामा भील को किया याद

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस, माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती और जनजातीय गौरव टंट्या मामा भील की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए उनके साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ये सभी महान विभूतियां देश की प्रेरणास्रोत हैं और उनका जीवन समाज को दिशा देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने झलकारी बाई को नारी शक्ति और साहस की प्रतीक बताते हुए कहा कि मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान के लिए उनका त्याग अविस्मरणीय है तथा उनका शौर्य सदैव बेटियों को प्रेरित करता रहेगा। वहीं माखनलाल चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी रचनाएं राष्ट्रसेवा, समाज के नवनिर्माण और लोककल्याण का संदेश देती हैं तथा उनके प्रखर विचार उन्हें अनंतकाल तक स्मरणीय बनाए रखेंगे।सीएम ने टंट्या मामा भील को जनजातीय गौरव और क्रांतिसूर्य बताते हुए उनके संघर्ष को याद किया और कहा कि दमनकारी शासन के खिलाफ उनकी लड़ाई शोषण, आतंक और अन्याय के विरुद्ध प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के प्रति उनके योगदान के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

Next Post

ओंकारेश्वर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गुना बायपास पर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 5 घायल

Sat Apr 4 , 2026
गुना: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ओंकारेश्वर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुना बायपास पर श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हवा में करीब […]

You May Like

मनोरंजन