जीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ पर

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत कुल राजस्व संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2,03,521 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को सितंबर के जीएसटी संग्रह के आंकड़े जारी किए। इसमें घरेलू जीएसटी संग्रह 10.1 फीसदी बढ़कर 1,37,996 करोड़ रुपये और आयातित माल एवं सेवाओं पर कर से प्राप्त राजस्व 25.9 प्रतिशत बढ़कर 65,525 करोड़ रुपये पर रहा। घरेलू स्तर पर केंद्रीय जीएसटी सितंबर में 37,762 करोड़ रुपये और राज्यों का जीएसटी 45,363 करोड़ रुपये रहा। वहीं, एकीकृत जीएसटी संग्रह 54,871 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सरकार ने सितंबर में कारोबारियों को कुल 27,001 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड दिया। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले तीन प्रतिशत कम है। इसमें देश में बने उत्पादों पर जीएसटी रिफंड 13.5 प्रतिशत घटकर 13,504 करोड़ रुपये रह गया। आयातित माल पर जीएसटी रिफंड 10.2 फीसदी बढ़कर 13,497 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिफंड घटाने के बाद जीएसटी के मद में शुद्ध राजस्व संग्रह में 18.1 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। यह 1,76,520 करोड़ रुपये हो गया। इसमें घरेलू जीएसटी का योगदान 1,24,491 करोड़ रुपये और आयातित उत्पादों पर जीएसटी का योगदान 52,028 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इनमें क्रमशः 13.5 प्रतिशत और 30.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सकल जीएसटी संग्रह 12,46,278 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की इसी अवधि से 11.6 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान जारी किया गया रिफंड 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1,80,163 करोड़ रुपये हो गया। पहली छमाही में शुद्ध राजस्व में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। यह पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही के 9,65,455 करोड़ रुपये की तुलना में 10,66,116 करोड़ रुपये रहा।

.....

Next Post

स्कूली वैन हादसे में घायल सभी बच्चे खतरे से बाहर

Thu Oct 1 , 2026
जबलपुर: कार और स्कूल वैन की टक्कर में घायल बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मंत्री ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से पूरी जानकारी ली और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य और उपचार के बारे […]

You May Like