अंतिम इच्छा की पुनीत पूर्ति: पिता के संकल्प को बेटों ने किया साकार, शोध के लिए दान की देह

सागर। बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (BMC), सागर के एनाटॉमी विभाग में एक अत्यंत प्रेरणादायक और पुनीत कार्य संपन्न हुआ। ग्राम गिरवर निवासी स्व. भोलाराम लोधी (70 वर्ष) के परिजनों द्वारा उनकी अंतिम इच्छानुसार उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु दान किया गया।

उल्लेखनीय है कि स्व. भोलाराम लोधी ने वर्ष 2016 में ही देहदान हेतु संकल्प पत्र भरा था। उनके निधन के मात्र 15 घंटों के भीतर परिजनों ने इस संकल्प को पूरा किया।

शासन के निर्देशानुसार, यह इस महाविद्यालय का पांचवां देहदान है जिसे ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ (Guard of Honour) के साथ ससम्मान स्वीकार किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

डीन डॉ पी एस ठाकुर ने स्व. भोलाराम लोधी के सुपुत्रों वीर सिंह, लखन सिंह, शंकर, राजकुमार एवं भागीरथ लोधी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज के लिए किया गया यह त्याग आने वाली पीढ़ी के डॉक्टरों के प्रशिक्षण और चिकित्सा विज्ञान की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

Next Post

आलमारी सुधारने के बहाने घर में घुसा शातिर चोर, 2 लाख और एटीएम लेकर चंपत

Sat Mar 7 , 2026
जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत शिवनगर दमोहनाका रोड में रहने वाले एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए शातिर चोर आलमारी सुधारने के बहाने घर में घुसकर करीब 2 लाख रुपये नगद और एटीएम कार्ड पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू […]

You May Like

Play sound