आलमारी सुधारने के बहाने घर में घुसा शातिर चोर, 2 लाख और एटीएम लेकर चंपत

जबलपुर। विजय नगर थाना अंतर्गत शिवनगर दमोहनाका रोड में रहने वाले एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए शातिर चोर आलमारी सुधारने के बहाने घर में घुसकर करीब 2 लाख रुपये नगद और एटीएम कार्ड पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पनागर ब्लॉक में पदस्थ शिक्षक मनोज विश्वकर्मा (49) ने बताया कि उनके पिता ने एक व्यक्ति को घर की खराब आलमारी ठीक करने के लिए बुलाया था। आरोपी सरदार के भेष में आया था और खुद को आलमारी सुधारने का मिस्त्री बता रहा था। वारदात के वक्त शिक्षक मनोज विश्वकर्मा भी ड्यूटी से घर लौट आए थे। मिस्त्री बड़ी ही सफाई से आलमारी सुधारने का नाटक करता रहा और जैसे ही उसे मौका मिला, उसने अंदर रखे 2 लाख रुपये और एटीएम कार्ड पार कर दिए। काम खत्म कर वह मिस्त्री वहां से चला गया। कुछ समय बाद जब मनोज ने आलमारी चेक की तो नकदी गायब देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब आरोपी का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने विजय नगर में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

 

 

Next Post

टी-20 विश्वकप फाइनल के लिये विशेष ट्रेन और अतिरिक्त उड़ान

Sat Mar 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल को देखते हुए हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी के साथ-साथ टिकटों की कमी को देखते हुए,भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का […]

You May Like

मनोरंजन