टी-20 विश्वकप फाइनल के लिये विशेष ट्रेन और अतिरिक्त उड़ान

नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्व कप फाइनल को देखते हुए हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी के साथ-साथ टिकटों की कमी को देखते हुए,भारतीय रेलवे ने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन (नंबर 04062) शनिवार रात 11:45 नई दिल्ली से रवाना होगी और रविवार अपराह्न 2:30 पर साबरमती पहुंचेगी। दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर में रुकेगी। 19 कोच वाली इस ट्रेन में द्वितीय और थर्ड श्रेणी के वातानुकुलित कोच होंगे।

रेलवे ने कहा कि मैच से पहले अहमदाबाद जाने की भारी मांग को देखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इस बीच, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने घोषणा की है कि वे आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्वकप फाइनल के लिए अहमदाबाद के लिए विशेष उड़ान का संचालन करेंगे।

अकासा एयर ने टी-20 विश्व कप फाइनल देखने के लिए यात्रा करने वाले क्रिकेट फैन्स की सुविधा के लिए 8 और 9 मार्च को मुंबई और अहमदाबाद के बीच मैच के दिन स्पेशल उड़ान चलाने की घोषणा की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से अहमदाबाद के लिए अतिरिक्त उड़ान की भी घोषणा की है।

एयरलाइन ने कहा कि ये उड़ान शहर में यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए शेड्यूल की गई हैं।

 

Next Post

इंदौर की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने एयरलाइंस अधिकारियों के साथ सांसद लालवानी ने की बैठक

Sat Mar 7 , 2026
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर हवाई सेवाओं की स्थिति, नई उड़ानों के संचालन और विमानों की संख्या बढ़ाने को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने विमान कंपनियों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कुछ उड़ानों में संभावित कमी और नई सेवाएं शुरू करने के विषय पर भी […]

You May Like

मनोरंजन