हैदराबाद के 44 घोड़ों की ग्लैंडर्स रिपोर्ट आई नेगेटिव

पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने किया प्रोत्साहित

जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना के मार्गदर्शन में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा गठित की गई रैपिड रिस्पांस टीम की मेहनत सफल साबित हो रही है। हैदराबाद से रैपुरा पनागर लाए गए 44 घोड़ों की ग्लैंडर्स रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 9 अश्वों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के अनुसार विगत 29 अप्रैल से 3 मई के बीच में सचिन तिवारी रैपुरा पनागर निवासी द्वारा हैदराबाद से कुल 57 घोड़ों को परिवहन कर रैपुरा जबलपुर लाया गया था।

जिस दौरान विगत 5 मई को पशुचिकित्सा विभाग को सचिन द्वारा सूचना दी गई थी कि उसके कुछ घोड़े बीमार हो गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई और बीमार घोड़ों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया जाने लगा।इस दौरान 57 घोड़ों के ब्लड सीरम के सैंपल संचालक आईसीएआर राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार हरियाणा भेजे गए जहां से आई रिपोर्ट के अनुसार 44 घोड़ों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कलेक्टर ने बताया कि अभी 49 घोड़े पूरी तरह स्वस्थ हैं जिनका समय समय पर इलाज किया जा रहा है। जबकि अधिक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से 8 अश्वों की मौत हो चुकी है। उक्त तत्परता में जिला प्रशासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पशुचिकित्सा विज्ञान, पशुपालन महाविद्यालय जबलपुर, स्वास्थ्य विभाग का अहम योगदान रहा है। जिसको लेकर एनिमल एक्टिविस्टर एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग मेनका गांधी द्वारा जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग की प्रशंसा व सराहना की गई है।

Next Post

भारी वाहनों में उलझकर टूट रहे बिजली के तार

Fri May 23 , 2025
इंदौर:शहर में तारों का मकड़ जाल इतना फैल चुका है कि कभी भी इससे बड़ा हादसा हो सकता है. इधर,शहर में बड़ी घटना होते-होते बच गई. मामला वार्ड क्रमांक 39 का है जो कि खजराना क्षेत्र से जुड़ा है. खजराना बायपास पर ब्रिज का कार्य चल रहा है जिसके चलते […]

You May Like