
खंडवा। पहले सिमी का गढ़ रहा खंडवा अब फिर स्लीपर सेल के रास्ते पर पुलिस को नजर आ रहा है। सिमी के पूर्व सदस्य मोहम्मद जलील पिता मोहम्मद अखिल खिलजी, अलहिरा स्कूल के पास, गुलमोहर कॉलोनी को देसी कट्टे और सात कारतूस समय पुलिस ने माल गोदाम के पास घूमता हुआ पकड़ा। पूछताछ के लिए उसे महाराष्ट्र की एटीएस अपने साथ ले गई ।
कट्टा और कारतूस
लेकर घूमते मिला
खंडवा पुलिस त्योहारों को ध्यान में रखकर सघन अभियान चला रही है। उसी के चलते पता चला कि एक लाल रंग की शर्ट पहने व्यक्ति देसी कट्टा लेकर घूम रहा है। उसे पकड़ा गया तो वह कोतवाली पुलिस को संदिग्ध दिखा। रिकॉर्डधारी होने के कारण उससे और पूछताछ की गई।
सिमी का पूर्व
सदस्य है जलील
आरोपी मोहम्मद जलील प्रतिबंधित संगठन सिमी का पूर्व सदस्य है, जिसके विरुद्ध पूर्व में अवैध हथियार रखना एवं राष्ट्र के विरुद्ध अवैध गतिविधियों में सलंग्न होने तथा लडाई-झगडा, मारपीट व लोकसेवक के आदेशो की अवेहलना करना जैसे अपराध पंजीबद्ध है।
कोतवाली में मामला दर्ज
गणेश पर्व के त्यौहार के कारण आरोपी पर सतत् निगरानी एवं नजर रखते हुए उक्त पिस्टल एवं कारतूस बरामद किया जाकर थाना कोतवाली में अपराध अप.क्र. 502/25 धारा 25(1-क्च) (ड्ड) आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायालय खंडवा पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया था।
इनकी सराहनीय भूमिका
इस सफलता के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने कोतवाली थाने की टीम को 5000 रुपए का इनाम घोषित किया है। थाना कोतवाली से निरी. अशोक सिंह चौहान, उपनिरी मनोज दवे, प्र.आर. 69 लतेश तोमर, प्र.आर 456 अमर प्रजापति आर. 708 अरविन्द तोमर, आर. 272 आलेस सिंह बैस, आर. 820 राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
