इंदौर:एमजी रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने ओवरटेक करते समय बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो पुलिसकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए. दोनों को कंधे, कोहनी, टखने, हथेली और घुटनों में चोट आई है.तुकोगंज थाना क्षेत्र में दोपहर टीआई मॉल के सामने एमजी रोड पर पुलिसकर्मी सत्येंद्र कुमार सिंह भाटी बाइक से जा रहे थे. उनके साथ कोतवाली पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रामजन्म यादव भी थे.
इसी दौरान पीछे से आई होंडा कार नम्बर एमपी 14 सीसी 1099 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए. हादसे में सत्येंद्र के दाहिने कंधे, कोहनी और टखने में चोट आई, जबकि रामजन्म यादव की दाहिनी हथेली और दोनों घुटने घायल हुए. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान का कहना है कि हादसे में घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है और कार चालक के संबंध में जांच की जा रही है
