भोपाल। गोंदरमऊ स्थित सुब्रतपुरम में आज प्रभु आदिकुमार के जन्मोत्सव पर भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सुबह 6:04 बजे जैसे ही जन्म की घोषणा हुई, लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने नृत्य किया, मिठाइयाँ बाँटी गईं और प्रभु के जन्म का उत्सव मनाया गया। पूज्य मुनि विमल सागर जी ने इसे अंतिम जन्म वाला महापुण्य आत्मा बताया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने क्षेत्र का नाम सुब्रतपुरम रखने की घोषणा की। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, घोड़े और इंद्र सभा की झलकियाँ शामिल रहीं। ऐरावत हाथी पर सवार सुधर्म इंद्र आदि कुमार को पाण्डुक शिला ले गए जहाँ जन्माभिषेक हुआ। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, शाम को संगीतमय आरती निकाली जाएगी और रात में तांडव नृत्य, पालना झुलाना व बाल लीला आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सुब्रतपुरम में आदिकुमार का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
