MPPSC सहायक संचालक के पद पर रूपाली का चयन

भोपाल।मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम में रूपाली सक्सेना ने दूसरी रैंक हासिल की है. भोपाल सिटी मिशन मैनेजर , नगर निगम भोपाल के पद पर कार्यरत रूपाली सक्सेना का चयन सहायक संचालक (ग्रामोद्योग )के पद पर हुआ है. आयोग की प्रावीण्य सूची में प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली रुपाली सक्सेना एसजीएसटी में ज्वांइट कमिश्नर सीमांत सक्सेना की पत्नी हैं.

नवभारत से बात करते हुए रुपाली सक्सेना ने बताया कि वह लंबे समय से एमपीपीएसी परीक्षा की तैयारियों में जुटी हुईं थी. साल 2016, 18 में वह इंटरव्यू तक पहुंची थी. करीब 10 वर्षों की पढ़ाई के साथ लगातार प्रयास करते हुए रुपाली सक्सेना ने साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की. कंपटीशन परीक्षा की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों को संदेश देते हुए रुपाली सक्सेना ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ सभी को आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि असफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए सफलता की मंजिल को पाया जा सकता है. बता दें कि आयोग द्वारा 4 जून को परीक्षा के परिणाम जारी किए जा चुके हैं. प्रदेश में 6 पोस्ट के लिए के लिए अभ्यार्थियों का चयन किया गया है. परीक्षा के संबंध में साल 2023 में नोटिफिकेशन जारी किया गया था.

 

Next Post

भोपाल रेल मंडल में 70 से अधिक फाटकों पर रेलवे का चला जागरूकता अभियान

Sun Jun 8 , 2025
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे के अवसर पर भोपाल मंडल में विशेष जनजागरूकता अभियान का शनिवार को समापन हुआ. एक सप्ताह तक चलाया गये अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों आयोजित किए गए. इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम के नेतृत्व में रेल संरक्षा बल, परिचालन, इंजीनियरिंग […]

You May Like