जबलपुर रीवा एक्सप्रेस के कोच से निकला धुंआ

जबलपुर। जबलपुर से रीवा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलने से शुक्रवार 13 मार्च की सुबह ऊंचेहरा स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना करीब 11 बजे की है, जब कोच से धुआं उठता देख यात्रियों ने तुरंत रेल कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर उतार दिया। इसके बाद स्टेशन पर मौजूद रेल अधिकारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।

ब्रेक बाइंडिंग में समस्या के कारण धुआं उठा

सूत्रो की माने तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रेन के कोच क्रमांक 114674 के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग होने के कारण धुआं उठ रहा था। रेल कर्मचारियों ने तुरंत जांच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे कोच की जांच की। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित रहे। तकनीकी टीम की जांच के बाद ट्रेन को आगे रवाना करने की अनुमति दी गई। करीब 36 मिनट तक ऊँचेहरा स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन।

Next Post

एसडीएम के बंगले में गिरा सूखा पेड़, बाल बाल बचीं अधिकारी

Fri Mar 13 , 2026
उमरिया। जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के बंगले में शुक्रवार की दोपहर अचानक एक बड़ा और वर्षों पुराना सूखा पेड़ भरभरा कर गिर गया। उक्त पेड़ के गिरने से एसडीएम निवास बंगला भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त एसडीएम मैडम बंगले पर नहीं […]

You May Like