
छिंदवाड़ा. जिले अमरवाड़ा विकासखण्ड के ग्राम बांदरा-ढाना में मुख्य सड़क बारिश पानी में डूब गई है. सड़क में पानी भरे होने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.पानी भरने से सड़क तलाइयां बनी हुई हैं. छोटे-छोटे बच्चे सड़क के किनारे खेलते हैं जो कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है, साथ ही एवं स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे राहगीरों सहित वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के किनारे नालियां बनी हुई हैं जो लगभग 2 से 3 फिट गहरी हैं बारिश का पानी भरने सेनालियां दिख नही रही हैं जिससे वाहन चालक दुघर्टना के शिकार हो रहे है. बता दे कि मरम्मत के अभाव में यह खस्ताहाल हो गई है. वहीं, नाली पूरी नहीं बनने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. शाम को लोग जब अपने काम से घर लौटते हैं अंधेरा की वजह से आए दिन यहां दुघर्टना का शिकार हो रहे है. ग्रामीणों को कहना है कि अगर नाली पूरी तरह बन जाए तो पानी के निकासी हो जाएगी जिससे दुर्घटना होने से बच सकती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पानी का निस्तारण कर हमारी समस्या का निराकरण करें.
