चेतक ब्रिज एक्सीडेंट: केंद्रीय मंत्री शिवराज ने काफिला रोककर घायल को भेजा अस्पताल

भोपाल। रविवार शाम को राजधानी भोपाल के चेतक ब्रिज क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला और पुरुष को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और पुरुष के सिर में चोट आ गई।

हादसे के तुरंत बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इसी दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला मौके से गुजर रहा था। मंत्री चौहान ने स्थिति को देखते ही तुरंत अपना काफिला रुकवाया और खुद गाड़ी से उतरकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए तुरंत अपने काफिले की एक गाड़ी में स्टाफ के साथ घायल को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। मंत्री चौहान ने मौके पर मौजूद लोगों से भी अपील की कि घायल को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मिले और किसी तरह की कोताही न हो।

मंत्री की इस त्वरित मानवीय पहल की सड़क पर मौजूद लोगों ने प्रशंसा की और उनके संवेदनशील रवैये को सराहा। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाए जाने से उसके इलाज में कोई देर नहीं हुई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन अभी तक अज्ञात है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Next Post

नदी में डूबने से पति, पत्नी व बेटे की मौत

Sun Jul 13 , 2025
सीहोर। रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम सुरई के पास रविवार को सोलवी नदी में नहाने आए एक परिवार के तीन लोग डूब गए। डूबने वालों में पति, पत्नी और ढाई साल का बालक शामिल है। वहीं एक 10 साल का बेटा बाल बाल बच गया। दरअसल, ग्राम सुरई की सोलवी नदी […]

You May Like