नदी में डूबने से पति, पत्नी व बेटे की मौत

सीहोर। रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम सुरई के पास रविवार को सोलवी नदी में नहाने आए एक परिवार के तीन लोग डूब गए। डूबने वालों में पति, पत्नी और ढाई साल का बालक शामिल है। वहीं एक 10 साल का बेटा बाल बाल बच गया। दरअसल, ग्राम सुरई की सोलवी नदी में जंगल का पानी आता है, जो कोलार नदी में जाता है। ऐसे में पास के गांव मालीबाया के रहने वाले एक परिवार के चार लोग नहाने पहुंचे। अचानक बढ़े जलस्तर की चपेट में आने से पति-पत्नी और ढाई साल का मासूम बह गए। वहीं 10 साल का एक बेटा बाल बाल बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेहटी पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। फिलहाल तीनों का कोई पता नहीं लग पाया है। डूबने वालों में मालीबाया के रहने वाले 40 साल के अताउर्रहमान, 35 साल की उनकी पत्नी रफत और ढाई साल का बालक ओरम शामिल है। जबकि 10 साल का बेटा रिवजर सकुशल बच गया है। रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि नदी में नहाने के लिए परिवार के चार सदस्य गए थे, जिनमें से तीन लोगों के नदी में डूबने की सूचना है, वहीं एक बालक को बचा लिया है। डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस 4 घंटे तक उनकी तलाश करती रही। लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

Next Post

ट्रैप मिक्स्ड टीम में 10वें स्थान पर रही भारतीय जोड़ी

Mon Jul 14 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) भारत ने लोनाटो में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप शॉटगन में अपनी प्रतिस्पर्धा समाप्त कर दी, जब लक्ष्य श्योरण (22,19,25) और नीरू ढांडा (25,24,25) की जोड़ी, तीसरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद, ट्रैप मिक्स्ड टीम पदक राउंड से चूक गई। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड […]

You May Like