ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 23 शिकायतें

सतना। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार ताम्रकार महापौर, सत्यम मिश्रा उपायुक्त (वित्त) और ए.पी.सिंह स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिक निगम उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई में 23 आवेवन प्राप्त हुए। जिसमें अतिक्रमण शाखा से संबंधित 05 आवेवन, साफ-सफाई से संबंधित 02 आवेवन, सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 01 आवेदन, जन्म-मृत्यु शाखा से संबंधित 02 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 02 आवेदन, पेयजल शाखा से संबंधित 04 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 01 आवेवन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 06 आवेदन प्राप्त हुए। प्रस्तुत आवेदनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवंटन, आवेदनों में कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रवान किए गए।

महापौर द्वारा नगरवासियों को अवगत कराया गया कि यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि नगर वासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।

Next Post

Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट

Wed May 6 , 2026
तमिलनाडु चुनाव में जीत के बाद विजय का पुराना फिल्मी सीन वायरल हो रहा है, जिसमें कार की नंबर प्लेट TN07CM2026 दिखती है। गोट का यह क्लिप अब असली राजनीति से जुड़कर चर्चा में है। तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा हमेशा से एक-दूसरे से जुड़े रहे हैं। इन दिनों अभिनेता […]

You May Like