जगद्गुरु वेदांती महाराज कल आयेंगे नर्मदापुरम 

नर्मदापुरम। रामानंदाचार्य के पद पर अभिसिक्त होने के बाद जगद्गुरु राम कमलाचार्य वेदांती महाराज का बुधवार को प्रथम बार नगरगमन हो रहा है। इस सम्बन्ध में उनके शिष्य सद्भाव तिवारी ने बताया कि गुरुदेव प्रातः 10 बजे नगर में आयेंगे। वे सबसे पहले सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह के आवास पर जाएंगे। वहां उनका पूजन वंदन होगा। उसके बाद वे कलेक्टर बंगला से सामने स्थित उनके आवास पर पधारेंगे। जहां विप्रों ने मंगलाचरण के साथ उनका पूजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गुरुदेव को हाल ही में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा जगद्गुरु रामानंदाचार्य की पदवी से विभूषित किया। यह सनातन की सर्वोच्च पदवी होती है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से पधारने की अपील की है। इसके बाद गुरुजी माखन नगर के समीप स्थित काजलखेड़ी गांव जायेंगे।

Next Post

रिलायंस का ब्रांड कैंपा अब नेपाल में भी मिलेगा

Tue Jul 15 , 2025
• रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और चौधरी ग्रुप ने नेपाल में लॉंच की कैंपा • यूएई, ओमान, कतर और बहरीन के बाद अब नेपाल में भी मिलेगा भारतीय ब्रांड कैंपा • 250 मिली की कैंपा कोला, कैंपा ऑरेंज और कैंपा लेमन की कीमत 30 नेपाली रुपये होगी   *काठमांडू, 14 जुलाई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।