यूपी-महाराष्ट्र से दो डकैतों को उठा लाई पुलिस

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली जयप्रकाश वार्ड पनागर कमानिया गेट के पास 16 दिसम्बर की रात्रि सोने चांदी के जेवरों से भरे थैले लूट कर भागे डकैतों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को यूपी तो दूसरे को महाराष्ट्र से पकड़ा गया है। जिन्हें शहर पुलिस शहर लेकर आ गई और न्यायालय में पेश कर रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। लूटे गए माल और डकैती में शामिल अन्य आरोपियों को लेकर पूछताछ जारी है।
क्या है मामला-
विदित हो कि जयप्रकाश वार्ड पनागर निवासी सुनील सोनी की विद्यासागर वार्ड में भूरा ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान हैं। 16 दिसम्बर की रात्रि जब वे दुकान बंद कर अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे तभी 6 आरोपी बाइकों से पहुंचे थे। बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया था। कट्टे व हथौड़ी से सुनील और उनके बेटे संभव सोनी पर हमला कर दिया। इस दौरान दो आरोपी हमला कर रहे थे जबकि चार लोग तीन थैले जेवरों से भरे छुड़ाकर अपने हाथों में ले लिए थे इसके बाद सभी भाग गए थे।
पांच टीमें हुइ थी गठित, खंगाले थे ढाई हजार फुटेज
मामले में आरोपियों की संख्या 6 होने पर ड कैती की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके साथ ही पांच टीमेें भी गठित हुई थी जिन्हें अलग-अलग टॉस्क भी दिए गए। सीसीटीव्ही कैमरों को खंगालने से लेकर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के साथ संदेहियों से पूछताछ हुई थी। करीब ढाई हजार से अधिक फुटेज खंगाले गए थे। इसके बाद पुलिस को अहम क्लू हाथ लगे थे।
ईनामी आरोपी ऐसे चढ़े हत्थे
आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान अहम सुराग लगे जिसके बाद टीमें प्रदेश के बाहर रवाना हुई और जैसे-जैसे क्लू मिलते गए वैसे वैसे टीमों की जांच भी आगे बढ़ती गई। एक टीम यूपी तो दूसरी महाराष्ट्र रवाना रवाना हुई। प्रयागराज से दीपक तिवारी 38 वर्ष और नागपुर से गोविंद पांडे 32 वर्ष को दबोचा गया। जिन्हें शहर लाने के बाद पूछताछ की जा रही है।

Next Post

आग तापते समय साधु ब्रजेश गिरी महाराज की अचानक मौत

Fri Jan 2 , 2026
शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में बीती रात एक साधु की अचानक मौत हो गई। पंचायत भवन के पास तख्त पर ग्रामीणों के साथ वे आग ताप रहे थे। इसी दौरान पीठ के बल गिर गए। पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। […]

You May Like