आग तापते समय साधु ब्रजेश गिरी महाराज की अचानक मौत

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में बीती रात एक साधु की अचानक मौत हो गई। पंचायत भवन के पास तख्त पर ग्रामीणों के साथ वे आग ताप रहे थे। इसी दौरान पीठ के बल गिर गए। पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। ग्रामीण उन्हें फौरन दिनारा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी के एक अस्पताल में जांच के बाद उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेश गिरी की हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। बृजेश गिरी महाराज की पत्नी सोमवती यादव करैरा जनपद पंचायत की सदस्य हैं। रात करीब 9 बजे ब्रजेश गिरी के अचानक गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद उन्हें तत्काल दिनारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।ब्रजेश गिरी मूल रूप से अलगी गांव के रहने वाले थे। कुछ साल पहले उन्होंने जूना अखाड़ा से जुड़कर संन्यासी जीवन अपना लिया और ब्रजेश गिरी महाराज के नाम से पहचाने जाने लगे। वे अलगी गांव और सिकंदरा मंदिर क्षेत्र में रहते थे।

Next Post

मादा टाइगर ने किया किसान पर हमला,आदमखोर टाइगर गांव में घुसी

Fri Jan 2 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे डोंगर ग्राम पंचायत में निवास करने वाले एक किसान और मादा टाइगर ने आज सुबह 7 बजे हमला कर दिया। इस हमले में किसान बुरी तरह जख्मी हो गया है। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। […]

You May Like