अवैध शराब तस्कर को पकड़ा 57 लीटर शराब जब्त

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इसी कार्रवाई में आज 21 सितंबर 2025 को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानसिंह उर्फ चिकरू सिकलीकर (ओवरब्रिज के नीचे, बंगाली कॉलोनी) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। आरोपी स्कूटी एमपी-04-यज-5387 पर नमन नर्मदा गार्डन के पास जाया कर रहा था। तलाशी में पुलिस को 5 पेटी देसी मदिरा (कुल 45 लीटर) और 1 पेटी पावर बियर (कुल 12 लीटर) मिली, जिसकी कीमत लगभग 18,000 रुपये आंकी गई। आरोपी पर 21 पिछली मामलों में शराब, जुआ व सट्टा के अपराध दर्ज हैं। मामला अपराध क्र. 761/25 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

Next Post

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन

Sun Sep 21 , 2025
मुरैना। शनिवार को मुरैना में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए किसान खेत न्याय यात्रा और विशाल किसान-मजदूर महापंचायत जन सत्याग्रह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान, […]

You May Like