जब सनातन की क्रांति होगी, तब विश्व में शांति होगी: धीरेंद्र शास्त्री

जबलपुर। सनातन समाज को जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जागना होगा। जब सनातन की क्रांति होगी, तब विश्व में शांति होगी। सनातनी एकता के लिए जल्द ही पदयात्रा निकालने की तैयारी है। यह पदयात्रा 5 दिन में पांच जिलों से गुजरेगी जो होकर 500 किलोमीटर की होगी। सनातन एकता के लिए पदयात्रा और रथ यात्रा छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर और दमोह में निकाली जाएगी। यह बातें मंगलवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जबलपुर में कहीं। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान सनातन एकता और राष्ट्रवाद को लेकर प्रस्तावित पदयात्रा और रथ यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि पदयात्रा के दौरान हर रोज हनुमान जी का संकट नाशक हवन होगा। भारत की सनातनी एकता ही अब इस पदयात्रा का मकसद रह गया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जबलपुर प्रवास के दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा।

इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

पत्रकारों से चर्चा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सनातन एकता के उद्देश्य से निकाली जाने वाली यह रथ यात्रा मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर और दमोह सहित पांच जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान चार स्थानों पर रात्रि विश्राम होगा। इन स्थानों पर हनुमान जी का संकटनाशन हवन भी कराया जाएगा। यात्रा में शामिल सनातनी भारत की एकता के लिए शपथ लेंगे।

Next Post

पिता से बचाकर कार दौड़ाई, पंक्चर की दुकान में घुसी, दुकानदार घायल

Tue Sep 22 , 2026
खिलचीपुर। नगर के काका कॉलोनी के पास 14 वर्षीय नाबालिग पिता की गैरमौजूदगी में कार लेकर सडक़ पर निकल गया. नगर माध्यमिक विद्यालय के बाहर कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे की करीब आधा फीट ऊंची नाली पार करते हुए पंचर की दुकान में जा घुसी. हादसे में नाबालिग चालक और […]

You May Like