
खिलचीपुर। नगर के काका कॉलोनी के पास 14 वर्षीय नाबालिग पिता की गैरमौजूदगी में कार लेकर सडक़ पर निकल गया. नगर माध्यमिक विद्यालय के बाहर कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे की करीब आधा फीट ऊंची नाली पार करते हुए पंचर की दुकान में जा घुसी. हादसे में नाबालिग चालक और दुकान संचालक ओमप्रकाश साहू घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, नाबालिग ने पिता की इको कार की चाबी लेकर कार स्टार्ट की थी. कुछ दूरी चलाने के बाद वह कार पर नियंत्रण नहीं रख सका.
कार पंचर की दुकान में घुसने के बाद आगे बढ़ी और पास स्थित बिजली के खंभे के बेस से टकराकर रुक गई. कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे की करीब आधा फीट ऊंची नाली पार करते हुए पंचर की दुकान में जा घुसी. हादसे में दुकान संचालक ओमप्रकाश साहू घायल हुए. दुकान के बाहर रखी साइकिल भी कार की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. नाबालिग और घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.
