सोयाबीन फसल पर भावांतर योजना: किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोयाबीन फसल के लिए भावांतर योजना लागू किए जाने पर किसानों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में बड़ी संख्या में किसान वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

किसानों ने डॉ. यादव को 101 किलो की भव्य माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और योजना लागू करने के निर्णय के लिए आभार जताया। इस अवसर पर किसानों ने कहा कि भावांतर योजना से उनकी आय को सुरक्षा मिलेगी और फसल बेचने की चिंता काफी हद तक कम होगी।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कलेक्टर व निगमायुक्त पहुंचे श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम

Wed Oct 1 , 2025
कटनी:अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बुधवार 1 अक्टूबर को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी कटनी शहर में दद्दा धाम स्थित श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम पहुंचकर सभी वृद्धजनों से भेंट किया और शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।इस मौके पर निगमायुक्त और जिला पंचायत की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार और अतिरिक्त सीईओ अनुराग मोदी […]

You May Like