गाडग़ंगा नदी में तरापे लगा रहे मजदूर की बहने से मौत

खिलचीपुर। नगर में जलझूलनी एकादशी के लिए नदी में आचमन और आगामी गणेश विसर्जन की तैयारी के दौरान मंगलवार सुबह छोटे पुल के पास हादसा हो गया. यहां के नालों में पानी रोकने के लिए पटिए लगाए जा रहे थे उसी दौरान 28 वर्षीय मजदूर बीरम मोगिया तेज बहाव में बह गया और पुल के नीचे दो पटियों के बीच उसकी गर्दन फंस गई. वह करीब 2 घंटे वहीं फंसा रहा. जिससे बीरम की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार तरापे लगाने का काम करने वाले मृतक बीरम खिलचीपुर के वार्ड- 6, थावरिया बाजार का रहने वाला था. वह मजदूरी का काम करता था. उसके बड़े भाई लक्ष्मीनारायण उर्फ पीरू मोगिया ने बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे घर से निकला था. गाडग़ंगा के छोटे पुल के नालों में पटिए लगाने का काम है. करीब साढ़े 10 बजे परिवार को उसके बहने की सूचना मिली. परिजन नदी पर पहुंचे तो पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी. बीरम की भाभी भगवती बाई और भतीजियों का रो-रोकर बुरा हाल था.

Next Post

रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को सांप ने डंसा, मौत

Tue Sep 22 , 2026
ब्यावरा। सांप का रेस्क्यू करते समय थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. काफी अभ्यस्त रेस्क्यू करने वाले भी कईं बार जान गंवा देते है. ब्यावरा नगर के एक युवा सर्प मित्र ने भी बीती रात्रि अपनी जान गंवा. एक सांप का रेस्क्यू करने के बाद उससे मित्रवत तरीके से […]

You May Like