स्टेशन बजरिया जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व

भोपाल: स्टेशन बजरिया स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मूलनायक श्री महावीर स्वामी भगवान का अभिषेक, मंत्रोच्चार और शांति धारा कर सभी ने मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। प्रवक्ता नरेंद्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री महामुनि राज के चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण से हुआ।

समाजजनों ने पंच परमेष्ठी को नमस्कार कर तथा मुनि संघ और आयिंका संघ से क्षमा याचना की। व्रत-साधना करने वाले तपस्वियों सहित बुजुर्ग महिला-पुरुषों का सम्मान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष बबीता पंचरत्न के नेतृत्व में बच्चों ने नृत्य-नाटिका व धार्मिक प्रस्तुति दी। अंत में सभी ने जानी-अनजानी भूलों के लिए हाथ जोड़कर व गले मिलकर क्षमा मांगी। बड़ी संख्या में समाजजनों ने क्षमावाणी पर्व में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

Next Post

स्पाइसजेट आठ बोइंग 737 विमान लीज पर लेगी

Tue Sep 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने आठ और बोइंग 737 विमानों के लिए लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे 2025 के विंटर शिड्यूल से पहले उसके बेड़े को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, एयरलाइन के बेड़े में 18 विमानों की वृद्धि की योजना […]

You May Like