इंदौर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात बदमाश फरियादी की कार चुराकर फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि 45 वर्षीय फरियादी भानुदास बैष्णव पिता महेशदास बैष्णव निवासी ग्राम उमरिया चौबे, तहसील पनागर, जिला जबलपुर ने शिकायत दर्ज कराई है.
फरियादी की कार नम्बर एमपी 20 जेडई 9997 को 20 परशुराम मार्ग, गांधीनगर इंदौर के बाहर से अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गया. शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है.
