एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार गांवों में कैंप कोर्ट लगाएं 

सागर। कलेक्टर संदीप जी.आर ने समीक्षा के दौरान अपेक्षाकृत कम प्रगति एवं खराब प्रदर्शन करने वाले तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को एससीएन जारी करने और उनकी एक वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम , तहसीलदार, नायब तहसीलदार अलग-अलग गांवों में कैंप कोर्ट लगाने को कहा है। इन कैंप के माध्यम से लंबित प्रकरणों को हल करें। उन्होंने कहा है कि जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा प्रकरण लंबित हैं वहां से शुरुआत करते हुए अलग-अलग गांव में नियमित रूप से कैंप कोर्ट लगाएं इसके साथ ही सभी अपनी टूर डायरी नियमित रूप से ओआईसी को भेजें।इसके अतिरिक्त उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को संतुष्टि पूर्ण रूप से निराकृत कराएं। कलेक्टर ने राजस्व बैठक में सभी एसडीएम को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी यह भी सुनिश्चित करें कि नामांतरण, बंटवारा , सीमांकन सभी समय पर हो और इस संबंध में आवेदक को कोई परेशानी न हो। उन्होंने तहसीलदारों और पटवारियों की नियमित बैठक लेने, गांवों में नियमित बी- वन वाचन करने के निर्देश दिए।‌ उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अगले 15 दिनों में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि उनके क्षेत्र में फौती नामांतरण से संबंधित कोई भी प्रकरण शेष नहीं है।

Next Post

‘भारत थाईलैंड ने कायम की रणनीतिक साझीदारी, मानव तस्करी के खिलाफ मिल कर काम करेंगे’

Thu Apr 3 , 2025
बैंकॉक 03 अप्रैल (वार्ता) भारत और थाईलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझीदारी का रूप देने के साथ सुरक्षा एजेंसियों के बीच रणनीतिक संवाद शुरू करने, मानव तस्करी और अवैध उत्प्रवासन के खिलाफ मिल कर काम करने की घोषणा की है तथा डिजीटल एवं उच्च प्रौद्योगिकियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, […]

You May Like