होटल, ढाबों पर बैठाकर मदिरापान कराने वालों पर कार्रवाई

नीमच।शहर में चल रहे होटल ढाबों पर गत रात दबिश देकर सर्चिंग कार्यवाही की गई।टीम ने कार्यवाही में शहर के बीचों बीच बस स्टैंड के पीछे बिग बॉस जायका हांडी नाम के ढाबे पर दबिश दी गई,तो वहां लोग बैठकर मदिरा पान कर रहे थे,जो पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए, ढाबे पर पीने वालों के लिए संचालक ने टेबल कुर्सीया लगा रखी थी,वहां पर शराब की खाली बोतले ग्लास आदि बरामद किए तथा बिग बॉस जायका हांडी के संचालक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

छावनी रोड़ पर स्थित होटल अशोका पर कार्यवाही के दौरान काउंटर से 12 पाव देशी मदिरा प्लेन के बरामद हुए, जिस पर होटल मालिक के विरुद्ध प्रकरण कायम किया। मनासा रोड स्थित लाजवाब ढाबे पर दबिश में ढाबे पर ग्राहकों के बैठकर पीने की संचालक द्वारा व्यवस्था होना पाया तथा एक बोतल में आधी भरी हुई शराब बरामद होने से संचालक के विरुद्ध प्रकरण कायम किया। कार्यवाही के दौरान महू रोड स्थित पेंटर का ढाबा , राजाजी ढाबा तथा लावेला ढाबे आदि पर तलाशी की गई। आबकारी टीम द्वारा तीन प्रकरण दर्ज किये गये है ।

Next Post

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उबर की साझेदारी

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारियों लगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एआईए) ने आज राइड हेलिंग प्लेटफ़ॉर्म उबर के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जो सीधे एयरपोर्ट परिसर से यात्रियों के लिए निर्बाध और कुशल गतिशीलता समाधान प्रदान करेगा। कंपनी ने यहां जारी बयान में […]

You May Like

मनोरंजन