भोपाल। होली त्यौहार पर रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। गाड़ी संख्या 07715 और 07716 चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन इसी कड़ी में एक-एक ट्रिप चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन भोपाल मंडल के रानी कमलापति और बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
चर्लपल्ली-गोरखपुर होली स्पेशल
गाड़ी संख्या 07715 चर्लपल्ली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 10 मार्च को चर्लपल्ली स्टेशन से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रानी कमलापति 9 बजे, बीना 11:25 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन प्रातः 05 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 07716 गोरखपुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को गोरखपुर स्टेशन से सुबह 08 बजे प्रस्थान कर, बीना रात्रि 23:35 बजे पहुँचकर, अगले दिन रानी कमलापति मध्य रात्रि 01:50 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए रात्रि 23:30 बजे चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव काज़ीपेट जंक्शन, मंचेरियल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ओरई, पुखरायाँ, कानपूर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर होगा.
