रीवा: किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए शासन द्वारा पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाता है. शासन द्वारा एफ.ए.क्यू. धान के लिए 2369 रूपये प्रति क्विटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है. इस संबंध में कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि रीवा संभाग के सभी जिलों में एक दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक का उपार्जन किया जायेगा.
उपार्जन के लिए संभाग में 385 खरीदी केन्द्र प्रस्तावित किये गये हैं. इनमें सतना जिले में 106, मैहर में 48, रीवा में 95, मऊगंज में 34, सीधी में 45 तथा सिंगरौली में 57 खरीदी केन्द्र प्रस्तावित किये गये हैं. सभी किसान 10 अक्टूबर तक अपना पंजीयन कराके समर्थन मूल्य में धान उपार्जन का लाभ उठा सकते हैं. सभी खरीदी केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र तथा एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है.
