ग्वालियर: बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए ग्वालियर स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 38 रेलगाड़ियों की जांच की गयी। बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध ग्वालियर स्टेशन पर विशेष किलाबंदी चैकिंग की गई।
परिणामस्वरूप जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने वाले, गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने वाले कुल 228 यात्रियों से 1,30,450 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया । जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक ग्वालियर राजीव शर्मा , प्रियंक पुरोहित, विकास श्रीवास्तव, रामनिवास मीणा, गोविंद भदोरिया, रविन्द्र जाटव, दीपक कुमार ओर उमंग राजावत द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी।
