जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईएसबीटी स्थितडिकासा द पब में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। पत्थरबाजी कर मैनेजर को धमकाया। अचानक हुए हमले से पब के भीतर कांच टूटने लगे, जिससे डांस फ्लोर पर मौजूद ग्राहकों में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।पुलिस ने बताया कि देर रात दीपेश उर्फ दीप तिवारी 33 वर्ष निवासी संचार नगर धार्मिक बंगला नम्बर 3 डिकासा द पब आईएसबीटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डिकासा द पब में मैनेजर का कार्य करता है।
रात लगभग 11-30 बजे वह पब के रिशेप्शन काउण्टर पर था तभी अंकित उर्फ देवा सोनकर एवं अप्पू सोनकर दोनों निवासी भरतीपुर के आकर पब में अंदर में जाने लगे तो उसने कहा कि पब में जगह नही है इसी बात पर दोनों उससे विवाद करते हुये शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों जान से मारने की धमकी देने लगे। पत्थरों से बिल्डिंग के कांच तोड़ दिए और धमकी देते हुये भाग गये। उसके पास सेठ सुखेन्द तिवारी का मोबाइल था जिस पर लगातार मोबाइल पर धमकी दिये
