कांग्रेसी नेता के ‘कब्र खोदने’ वाले बयान की भाजपा ने की आलोचना

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के भाजपा नेताओं की कब्र खोदने वाले बयान की जमकर आलोचना की।

भाजपा प्रवक्ता ने ने कहा कि देश में विपक्ष ‘घुसपैठिया बचाओ आंदोलन’ चला रहा है। यही कारण है कि बिहार में राहुल गांधी की वोटर बचाओ यात्रा ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ बन गई है। श्री पात्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की समीक्षा के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू किया है, उसको लेकर विपक्ष विशेषकर कांग्रेस पार्टी में हताशा और निराशा का माहौल है।उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर झारखंड में कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी की बेचैनी देखिए, वह कहते हैं “जो घुसपैठियों की बात करेगा, जो बांगलादेशी कहेगा, भाजपा की कब्र हम झारखंड में खोद देंगे।”

श्री पात्रा ने कहा कि देश के संसाधनों पर सबसे पहले देशवासियों का अधिकार है, उसे कब्र में दफनाने की धमकी दी जा रही है। श्री पात्रा ने कहा कि केवल इरफान अंसारी ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहीम बख्शी ने भी भाजपा विधायक को खुलेआम धमकाते हुए कहा है कि यदि आप घुसपैठिये शब्द का प्रयोग करेंगे और बांगलादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो मैं आपके चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा, आपके गले में तेज़ाब डाल दूंगा और आपकी बोलती बंद कर दूंगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धमकी नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए बेहद गंभीर और खतरनाक संकेत है। डॉ. पात्रा ने अपील की कि कोलकाता हाई कोर्ट को इस मामले का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा जाना चाहिए।

ज्ञात रहे कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि भाजपा कहती है कि हमें बांगलादेश भेज देंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं की झारखंड में बीजेपी की कब्र खोद दी जाएगी।

Next Post

राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की दिल्ली में 10 सितंबर को बैठक, देशभर में एसआईआर की तैयारी पर हो सकती है चर्चा

Sun Sep 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) की 10 सितंबर को दिल्ली में बैठक बलायी है जिसमें पूरे देश में राज्यों की मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने की तैयारी के बारे में विशेष रूप से चर्चा की जायेगी। चुनाव आयोग […]

You May Like