नेशनल हाईवे भू-अर्जन में देरी पर भड़के कलेक्टर, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए.

उन्होंने नेशनल हाईवे के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित एसडीओ को विलम्ब को लेकर फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि रेलवे एवं नेशनल हाईवे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनहित से जुड़ी हैं, ऐसे में भू-अर्जन, मुआवजा वितरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में मुआवजा राशि का भुगतान और कब्जा लेना सुनिश्चित किया जाए. कलेक्टर बालागुरु के ने भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत सोयाबीन विक्रेताओं को देय राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हुए योजना के समापन की समस्त कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं.

 

 

Next Post

रुपए से भरा बैग चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue Feb 3 , 2026
सीहोर. कोतवाली पुलिस द्वारा रुपयों से भरे बैग की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 15 हजार रुपए नगद एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जप्त की गई. जबकि एक आरोपी फरार बताया जाता है. गत 27 जनवरी को फरियादी शाविर अली ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like