भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का अदम्य साहस, वीरता और रणकौशल देश के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, त्याग और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित वराहगिरी वेंकट गिरि की पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में उनका योगदान और राष्ट्र के नवनिर्माण में उनकी भूमिका सदैव अविस्मरणीय रहेगी।मुख्यमंत्री ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देश सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायी उदाहरण है।
