जेसी मिल स्कूल में रंगोली बनाओ, दीये सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

ग्वालियर। छात्र छात्राओं ने दीपावली के पूर्व रंगोली बनाकर एवं दिये सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। जे. सी. मिल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरला नगर के प्राचार्य डॉ.आर.सी.गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में रंगोली बनाओ दिये सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। छात्र छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियाॅ बनाकर एवं दिये सजाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक नीतू गुर्जर, अंजना अग्रवाल ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति गौड़, पूनम राजपूत, कोमलता तोमर एवं पूजा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आभार प्रेमचंद ने व्यक्त किया।

Next Post

एनएसएस स्वयंसेवकों का थाटीपुर स्कूल में पोषण थाली पर किया जागरूक

Fri Oct 17 , 2025
ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान की एनएसएस इकाइयों 1 और 2 के स्वयंसेवकों ने आठवे राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थाटीपुर, काल्पी पुल में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संतुलित आहार, आहार […]

You May Like

Play sound