शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर ने हाथ और गर्दन काटकर किया सुसाइड का प्रयास

शिवपुरी: शिवपुरी मेडिकल कालेज में एक इंटर्न डॉक्टर ने कालेज के हास्टल में खुद के हाथ व गर्दन काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। डॉक्टर की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार मयंक पुत्र राजकुमार दांगी उम्र 25 साल निवासी अयोध्या नगर भोपाल ने इंटर्न हास्टल के कमरे में खुद के हाथ व गर्दन काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

चिकित्सकों ने इंटर्न डॉक्टर को उपचार के लिए रेफर करने की बात कही है। इंटर्न डॉक्टर ने आत्महत्या का प्रयास किन कारणों से किया, उनका खुलासा नहीं हो सका है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

जोन-3 में पुलिस कर रही नवाचार: नशा छोड़ने बच्चों की लगाई ‘पाठशाला’ किया परिवारों संग संवाद

Sun Dec 21 , 2025
इंदौर:नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को सामान्य जीवन से जोड़ने और परिवारों में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से जोन-3 पुलिस की ओर से विशेष पाठशाला आयोजित की. आयोजन संयोगितागंज अनुभाग के रीगल स्थित कार्यालय में हुआ.कार्यक्रम एडीसीपी जोन-3 रामस्नेही मिश्रा के निर्देशन और एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह […]

You May Like