इंदौर:सुदामा नगर में दूसरे वर्ग के दो नाबालिग लड़कों के एक नाबालिग लड़की से मिलने पर रहवासियों ने संदेह जताते हुए उनकी पिटाई कर दी. घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और इन नाबालिगों को लेकर द्वारकापुरी थाना पहुंचे, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई.मिली जानकारी के अनुसार, जब रहवासियों ने इन दोनों लड़कों से नाम पूछा तो उन्होंने खुद को अभय और राजेश बताया.
जब उनसे आईडी प्रूफ मांगा गया, तो वे कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सके. तलाशी लेने पर उनकी जेब से टोपी मिली, जिसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी. बजरंग दल कार्यकर्ता रहवासियों के साथ द्वारकापुरी थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बताया कि यह मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है. इसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारी और रहवासी अन्नपूर्णा थाना पहुंचे.
जांच में सामने आया कि दोनों नाबालिग चंदन नगर के रहने वाले हैं और मूल रूप से बिहार के हैं. इस दौरान बजरंग दल के विभाग सहमंत्री पप्पू कोचले सहित कई कार्यकर्ता थाने पर मौजूद रहे और इन नाबालिगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं
