शिवपुरी, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय सहरिया समाज के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
श्री पटेल ने आज जिले के पहरी के बूढ़दा गांव के पास जन मन आवास के तहत बनाए गए 34 मकान में सहरिया आदिवासियों को गृह प्रवेश कराया। साथ ही बर्तन, कंबल एक-एक पौधा उपहार में दिया। उन्होंने आदिवासी के घर में बैठकर बाजरे की रोटी सब्जी खाई।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार जनजातीय सहरिया समाज के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत उन्हें पक्के मकान और सभी सुविधाएं दिए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालय का भ्रमण किया विद्यालय में बच्चों के साथ संवाद किया।
Next Post
अखबार में फोटो देखने के बाद दर्ज कराई चोरी की रिपोर्ट
Thu Jan 16 , 2025
72 साल की बुजुर्ग महिला के गले से चोरी हुई थी चैन कोहेफिजा पुलिस ने पकड़ा था महिला चोर गिरोह भोपाल, 16 जनवरी. कोहेफिजा इलाके में महिला के साथ हुई सवा लाख की चैन लूट में गिरफ्तार दिल्ली के महिला चोर गिरोह ने शहर के कई अन्य इलाकों में भी […]

You May Like
-
1 year ago
बदहाल होती जा रही हरियाली
-
5 months ago
तहसीलदार की बोलेरो पलटी, दो घायल, बड़ा हादसा टला
-
7 months ago
शहर के बीचों-बीच मिली सरकारी एक्सपायरी दवाओं का ढेर
-
1 year ago
डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, पांच घायल
