भिंड में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का करारा वार: 500 ट्रक रेत जब्त, विकास कार्यों में होगा उपयोग

भिंड। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर डॉ. संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में नयागांव थाना क्षेत्र के ककहरा गांव में की गई छापेमारी में करीब 10,000 घनमीटर रेत जब्त की गई, जो लगभग 500 ट्रकों के बराबर मानी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान जब्त की गई रेत को अवैध रूप से एकत्रित किया गया था और किसी भी प्रकार की खनिज अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अफसरों को तत्काल रेत जब्त करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब्त की गई रेत को अब विधिवत प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायतों और अन्य सरकारी निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इससे जहां सरकारी परियोजनाओं को गति मिलेगी, वहीं रेत माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई एक मजबूत संदेश भी बनकर सामने आई है।

कलेक्टर डॉ. संजीव श्रीवास्तव ने कहा, “जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेत माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। यह जनता के संसाधनों की लूट है, जिसे रोका जाना जरूरी है।”

Next Post

HC: छिंदवाड़ा कलेक्टर को आदेश तीन दिन में वापस करो जमीन, वरना हाजिर हो

Sun Jun 22 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने पूर्व आदेश का पालन न होने के मामले को काफी सख्ती से लिया। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ के समक्ष सरकार की ओर से अंडरटेकिंग दी गई कि वर्ष 1991 में याचिकाकर्ता से ली गई 6 हजार 7 सौ वर्गफुट जमीन उसे तीन दिन के भीतर […]

You May Like