
जबलपुर। कुण्डम में आदिवासी छात्रावास में एक छात्र की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रावास में दूषित भोजन खाने से मौत हुई है, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कुंडम थाना प्रभारी ने बताया कि राजा राम धुर्वे 14 वर्षीय, नौवीं कक्षा का छात्र है। कुंडम विकास खंड के हरदुली कला में रह रहा था। छात्रावास में राजा की अचानक तबियत बिगड़ी थी जिसे उपचार के लिए कुंडम अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्रावास में दूषित भोजन दिया गया था जिसके चलते छात्रा की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
