
सिंगरौली। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने निगम कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी कक्षों का अवलोकन करते हुए फाइलों और अभिलेखों की स्थिति देखी। आयुक्त ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए निर्देश दिया कि एक हेल्पडेस्क स्थापित किया जाए, जिससे सभी आवश्यक जानकारी एक ही स्थान से उपलब्ध हो सके। साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कक्षों और शौचालयों को साफ-सुथरा रखने तथा नागरिकों के कार्यों को त्वरित गति से निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त रूपाली द्विवेदी, उपायुक्त आर.पी. बैस, सहायक यंत्री संतोष पांडेय, प्रवीण गोस्वामी और इन्द्रवेश यादव भी मौजूद रहे।
