पीएम मित्र पार्क से बढ़ेगी मध्यप्रदेश की साखः मुख्यमंत्री 

इंदौर. सौभाग्य की बात है कि जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले मध्यप्रदेश की धरती पर आए और धार-निमाड़ के जनजाति अंचल को देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल पार्क की सौगात दी. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक प्रधानमंत्री ने देश और सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया है. उनके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. मुख्यमंत्री डा.यादव ने कहा कि धार का पीएम मित्र पार्क निमाड़ के किसानों की आय में वृद्धि करने के साथ प्रदेश के कॉटन उद्योग को विश्व के परिदृश्य में विशेष साख प्रदान करेगा.

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. मुख्यमंत्री खजराना गणेश मंदिर परिसर में सेवा पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के 75 सफल वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजराना सिद्ध गणेश मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की, मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया और रक्तदानियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल, डॉ. महेंद्र सिंह, हितानंद शर्मा, सांसद शंकर लालवानी तथा कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, ऊषा ठाकुर, मधु वर्मा तथा मनोज पटेल, सुमित मिश्रा, श्रवण सिंह चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

ग्रामोदय विवि में विश्व ओजोन दिवस पर व्याख्यान

Wed Sep 17 , 2025
सतना/चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर विज्ञान से वैश्विक कार्यवाही तक थीम को लेकर विशिष्ट व्याख्यान और विचार मंथन कार्यक्रम संपन्न हुए। इस मौके पर विज्ञान और पर्यावरण संकाय में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ रवींद्र सिंह मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने […]

You May Like