हेलमेट लगाकर ही मिल रहा अब पेट्रोल

सोहागपुर। शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर शासन के निर्देशानुसार अब बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। नियम लागू होने से चालकों में हड़कंप है, पर मजबूरी में वे हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हेलमेट सिर को चोट से बचाकर जीवन सुरक्षित करता है। सरकार समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती है, लेकिन अभियान समाप्त होते ही लोग लापरवाह हो जाते हैं। विशेषकर बरसात में सड़कों पर जानवर, बड़े वाहनों की रोशनी और कम जगह दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ा देते हैं। ऐसे में हेलमेट का निरंतर उपयोग ही दुर्घटनाओं में जान बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है।

 

Next Post

पेड़ में उभरी भगवान गणेश की आकृति, छतरपुर के ग्रामीणों में बढ़ी आस्था

Sun Aug 10 , 2025
छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के छोटे से गांव धवाड़ में एक पेड़ ग्रामीणों की आस्था का केंद्र बन गया है। खेतों के बीच खड़े इस छेवला (पलाश) के पेड़ का आकार हाथी जैसा दिख रहा है, जिसकी शाखाएं सूंड और सिर का आभास देती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि […]

You May Like