भाजपा द्वारा मालवा निमाड़ क्षेत्र में पिछड़ों को साधने की कोशिश

इंदौर: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित हो गई. मध्य प्रदेश के मालवा निमाड़ क्षेत्र के तीन नेताओं को राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है. उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि मालवा क्षेत्र से भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की है. यह बात अलग है कि तीनों ही नेताओं का मालवा निमाड़ क्षेत्र में बहुत ज्यादा जमीनी प्रभाव नहीं है.आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी. उक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मालवा निमाड़ क्षेत्र में सांसद गजेंद्र पटेल, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और किसान नेता बंशीलाल गुर्जर को स्थान दिया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मालवा क्षेत्र के खरगोन लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.

वहीं किसान नेता बंशीलाल गुर्जर को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. माना जा रहा है कि भाजपा ने मालवा निमाड़ क्षेत्र को तीन बड़े पद देना, पिछड़ा वर्ग की जातियों को साधने की कोशिश की है. खरगोन सांसद पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर मुख्य धारा में लाने का कारण पिछड़ा वर्ग को साधना हो सकता है. यह बात अलग है कि पटेल प्रभावी या जननेता नहीं है. ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग के जीतू पटवारी की कलोता और पाटीदार समाज सहित पिछड़ी जातियों में बढ़ती पेठ को रोकने के लिए पिछड़ा वर्ग के नेताओं पर दांव लगाया है.

भाजपा मालवा निमाड़ में पटवारी के बढ़ते वर्चस्व को कम करने के लिए एक साथ तीन अलग अलग जातियों को साधने की कोशिश करती नजर आ रही है. वाकई में भाजपा तीनों नेताओं के बूते पर मालवा निमाड़ क्षेत्र में बाजी पलट सकती है? यह सवाल भविष्य में छुपा हुआ है.पूर्व विधायक और विधानसभा सचिव भेरूलाल पाटीदार की पुत्री कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद राजनीतिक विरासत से है. पाटीदार मालवा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग से आती है, लेकिन उनका भी राजनीतिक प्रभाव कोई ज्यादा नहीं है. उनकी पहचान सिर्फ भेरूलाल पाटीदार की पुत्री के अतिरिक्त कुछ नहीं है.

हां, मगर वे जिला पंचायत अध्यक्ष रही है और पिछड़ा वर्ग महिला होने के कारण भाजपा ने उनको राज्यसभा में भेजा था.कहा जा रहा है कि भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रतलाम, मंदसौर, नीमच के गुर्जर बहुल क्षेत्रों को लेकर किसान नेता बंशीलाल गुर्जर को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी है.कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भाजपा ने पिछड़ा वर्ग जातियों में महिला पुरुष और किसान को साधने के लिए तीनों नेताओं को राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया गया है. मगर, मालवा निमाड़ क्षेत्र में पटेल, पाटीदार और गुर्जर प्रभावी साबित होंगे, इसमें जरा संदेह है

Next Post

महापौर और गौड़ के बीच जुबानी जंग से राजनीतिक माहौल गर्माया

Tue Aug 18 , 2026
इंदौर:नगर निगम के कार्यक्रम में एक बार फिर महापौर और क्षेत्रीय विधायक के बीच जुबानी जंग हुई. इससे भाजपा के राजनीतिक हलकों में दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई सतह आ गई है. इसको इससे समझा जा सकता है कि महापौर ने मंच से माइक पर ही गौड़ की अयोध्या […]

You May Like

मनोरंजन