
ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गहोई वैश्य समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन होटल संगम स्टेटस, शुगर मिल रोड डबरा पर कल 8 मार्च को शाम 4 बजे से होने जा रहा है। इस अवसर पर स्वजातीय बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहेगी। इस अवसर पर फूलों की होली एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्री गहोई समाज के अध्यक्ष मुन्नालाल डेंगरे ने सभी समाज बंधुओ से अपील की है कि इस आयोजन में शामिल हो। वही इस कार्यक्रम के संयोजक महेश चंद्र बिलैया तथा कार्यक्रम के निदेशक ज्योतिष गुरु महेश चंद्र सरावगी है जिनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम होगा।
