छिंदवाड़ा। लूट के मामले का आरोपी पिछले 6 वर्ष से फरार चल रहा था, उक्त वारंटी के ऊपर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था. आज विशेष पुलिस टीम ने 6 वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं 8 वर्ष पुराने मारपीट के मामले के फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. बता दे कि पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी , गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करने के लिए निर्देशित किया गया है. पहले मामले में थाना कोतवाली अंतर्गत लूट के प्रकरण में 06 वर्षो पुराने 5,000 रुपए ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी राकेश पिता तुकाराम ठाकरे 32 वर्ष निवासी गुरैया को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया. वहीं थाना कोतवाली अंतर्गत मारपीट के प्रकरण में 08 वर्ष पुराने 1,000 रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी जुनैद खान पिता इकबाल खान 40 वर्ष निवासी दीवानजीपुरा को महाराष्ट्र के नागपुर को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है.उक्त कार्रवाई में स्पेशल धरपकड़ पुलिस टीम से उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, स.उ.नि नितेश ठाकुर, प्रधान आर रविन्द्र ठाकुर, श्याम ठाकरे, साइबर सेल नितिन सिंह, महिला आरक्षक शैलकुमारी की अहम भूमिका रही.
