विधायक राय आज देंगे फायर फाइटर की सौगात

सीहोर। ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए तत्पर विधायक सुदेश राय आज शनिवार को विधानसभा क्षेत्र की चार बड़ी ग्राम पंचायतों को फायर फाइटर टैंकरों की बड़ी सौगात देंगे. चयनीत ग्राम पंचायतों को अब आग बुझाने और गर्मी में ग्रामीणों के लिए पीने का पानी परिवहन करने में दिक्कत नहीं होगी. ग्रामीणों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत श्यामपुर, ग्राम पंचायत दोराहा, ग्राम पंचायत अहमदपुर, ग्राम पंचायत चरनाल को बहुपयोगी फायर फाइटर टैंकर प्रदान किए जाएंगे.विधायक सुदेश राय की विशेष निधि से मिलने वाले फायर फाइटर टैंकरों को लेकर श्यामपुर सरपंच नवीन चौहान, दोराहा सरंपच शाहना पठान, अहमदपुर सरपंच आशीष अहिरवार, चरनाल सरपंच सुनीता साहू ने कहा कि गर्मियों के दिनों में फसल में आगजनी की घटना होती है जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होता है. विकट परिस्थिति में कुरावर, सीहोर, बैरागढ़ से अग्रिशमन गाड़ी के आने में घंटों लग जाते हैं जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना होता है.

Next Post

दो साल पहले बंद कराया अब बिना पंजीयन संचालित हो रहा था अस्पताल

Sat May 3 , 2025
सीहोर। जिस अस्पताल को दो साल पूर्व मार्च 23 में बंद करने के आदेश सीएमएचओ द्वारा दिए गए थे वह अस्पताल तब से बिना पंजीयन संचालित होता पाया गया. दो कमरों में संचालित हो रहे इस अस्पताल में मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं पाया गया. इस अस्पताल में केवल […]

You May Like