शहर में तीन नए स्थानों पर खड़ी हो सकेगी
इंदौर: शहर में सिटी बस पार्किंग की बड़ी समस्या हल हो गई है. शहर में अब तीन और स्थान नगर निगम को सिटी बस पार्किंग के लिए मिल गए हैं. अब पांच सौ से ज्यादा सिटी बस अलग अलग क्षेत्र में खड़ी की जा सकेगी.नगर निगम के सामने सिटी बसों की पार्किंग की बड़ी परेशानी थी. इस कारण शहर में सिटी बसों की संख्या भी नहीं बढ़ा पा रहा था. नई सिटी बसों की मांग भी नहीं की जा रही थी. इस सबका कारण यह था कि पुरानी अटाला हो चुकी सौ के करीब बसें पहले से ही जगह रोके खड़ी हैं.
स्मार्ट सिटी के तहत चलने वाली सिटी बस के लिए नगर निगम को अब पार्किंग करने की जगह मिल गई है. शहर सीपीडब्ल्यूडी के पीछे 5 से ज्यादा एकड़ जमीन, निरंजनपुर में 3 एकड़ और 2 एकड़ धार रोड पर सिरपुर तालाब के सामने जगह मिल गई है. सीपीडब्ल्यूडी के पीछे नगर निगम सिटी बस का जी + 2 कार्यालय भी बनाएगा. वहीं निरंजनपुर और धार रोड पर सिर्फ पार्किंग स्थल होगा.
सौ बसें अमृत योजना में बुला रहे
स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने बताया कि शहर में अब हमारे पास 5 सौ बसें खड़ी करने की जगह है. नगर निगम सौ नई बसें अमृत योजना में और बुला रहा है. पार्किंग के कारण निगम रुका हुआ था. अब हमें तीन नए स्थान और मिल गए हैं. निगम जल्द ही वहां बाउंड्री वॉल का काम शुरू कर, बसें पार्किंग करेगा. साथ ही एक सुविधा हो जाएगी कि बसें पार्किंग वाले क्षेत्रों से शुरू होगी तो शहर में एक जगह से बसें शुरू करने में आ रही समस्या दूर होगी.
