एक कॉलोनी के तीन मकान में चोरी

रतलाम: शहर की एक कॉलोनी के तीन मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया । चोर नगदी सामान और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। जानकारी के अनुसार समता परिसर कॉलोनी स्थित तीन मकानों में गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर वहां से कीमती सामान चोरी कर ले गए। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि जिन मकानों में चोरी हुई है उन मकानों पर ताला लगा हुआ था।

सूने मकानो पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिकों के आने के बाद चोरी का पता चल पाएगा। क्षेत्र के निवासी प्रभुसिंह राठौर के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। राठौर अपने बेटे से मिलने के लिए गुजरात गए हुए है। उनके आने के बाद पता चलेगा की चोर कितना माल ले गए।

इसी तरह कॉलोनी प्रभुसिंह राठौर के यहां भी चोरी हुई है| उनके घर में घुसकर बदमाशों ने दो अलमारी का ताला तोड़ा वारदात का अंजाम दिया। कीमती समान चोरी हुआ है। श्री राठौर पुलिस विभाग रिटायर्ड है। वह अपने बेटे से मिलने गुजरात गए है। दो अन्य स्थानों पर भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Next Post

10 रुपए के समोसे का 40 रुपए का बिल

Fri Jul 25 , 2025
अनूपपुर: अनूपपुर जिले की जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बकेली इन दिनों चर्चा में है,वजह 40 रुपए वाला समोसा है। ग्राम पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ग्रामीणों को शामिल कराने के नाम पर बनाए गए नाश्ते के बिल में समोसे की कीमत 40 रुपए दर्शाने का मामला सोशल मीडिया […]

You May Like